मृतक की फाइल फोटो व घटना स्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां बिधनू के वनपुरवा के रहने वाले ब्रजेश राजपूत (21) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। युवक की हत्या के बाद शव पांडु नदी के किनारे फेंक दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।