फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड को कुल्हाड़ी से काट डाला, लाश झाड़ियों में फेंकी

Wed, 18 Jan 2017 11:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती फोरेन्सिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को बिधनू के मेहरबान सिंह का पुरवा रोड पर ओरक्षी गांव के पास फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर बिधनू पुलिस, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। बिधनू पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कल्याणपुर के साहब नगर निवासी त्रिलोक कुमार ने बताया कि मृतक उनका छोटा भाई राम सिंह (45) था। वे लोग मूल रूप से मिर्जापुर तुलसी चौराहा निवासी हैं। छह महीने पहले ही वे परिवार के साथ यहां शिफ्ट हुए हैं। एक महीने पहले भाई रामसिंह की नवाबगंज विष्णुपरी की सम्राट सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी लगी थी। इन दिनों वह किदवई नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में सिक्योरिटी गार्ड था। सोमवार को फोन पर राम सिंह से बात हुई थी। 
एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या के बाद शव को बिधनू में फेंका गया है। सिक्योरिटी कंपनी के बिल्ले से पुलिस सम्राट सिक्योरिटी एजेंसी पहुंची। वहां से परिजनों के नंबर लेकर सूचना दी गई। जेब में 50 रुपये और गुटखे का पाउच मिले। मोबाइल मौके पर नहीं मिला, वह स्विचऑफ है। मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया है। अविवाहित होने के चलते पुलिस अवैध संबंधों पर भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

सोते वक्त मौत की नींद सुलाया
हत्यारों ने रामसिंह के सिर पर गहरे घाव मिले हैं। जो कुल्हाड़ी के वार के लग रहे हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट की मानें तो हत्या सोते वक्त कुल्हाड़ी मारकर की गई। शरीर पर कहीं भी संघर्ष के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें