फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे-मील न मिलने की शिकायत पर अभिभावक को पीटने का मामला, एसडीएम व बीएसए ने माना होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 24 Dec 2019 12:40 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक- प्रधान ने अभिभावक को पीटा, वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में विद्यालय में बच्चों को मीनू के हिसाब से मध्यान्ह भोजन न मिलने की शिकायत करना अभिभावक को भारी पड़ गया। प्रधानाध्यापक ने प्रधान के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की बेरहमी से पिटाई कर दी। रविवार को इसका वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग समेत प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वीडियो में दावा किया गया है कि प्रधान व प्रधानाध्यापक अभिभावक की पिटाई कर रहे हैं। पिटे अभिभावक के पुलिस चौकी में शिकायत करने की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने अभिभावक पर ही फर्जी आरोप लगाकर तहरीर सौपा तो पुलिस ने सुलह करा दिया है।

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के गोबरिया ग्राम निवासी चुन्नू यादव ने बीएसए प्रकाश सिंह को शिकायती पत्र सौपकर आरोप लगाया कि गोबरिया प्राथमिक विद्यालय में मीनू के हिसाब से मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जाता। प्रधानाध्यापक आए दिन मिड-डे मील भी नहीं बनवाते। धनराशि प्रधान व प्रधानाध्यापक मिलकर बंदरबाट कर लेते हैं।

जिस पर बीएसए ने खण्ड शिक्षाधिकारी चन्द्रमोहन सिंह को मामले की जांच सौपी थी। जांच में सत्यता पाई गई तो खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कार्यवाही की चेतावनी दी थी। पीड़ित ने आरोप लगा कि इसी भयवश प्रधान व प्रधानाध्यापक ने मिलकर उसको विद्यालय बुलाया और शिकायत वापस लेने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

उसके विरोध करने पर जमकर लात-जूतो से पिटाई कर दी। पीड़ित अभिभावक जब पुलिस चौकी पहुंचा तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने झूठी शिकायत की तहरीर पुलिस को दे दिया। इस पर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने दोनो पक्षों की तहरीर के आधार पर सुलह कराया है।

रविवार की देर शाम को इस मारपीट का वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया। वीडियो में अभिभावक की पिटाई  हो रही है। इसके बाद डीएम शेषमणि पांडेय ने इसे संज्ञान में लेकर जांच कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

अभिभावक की पिटाई मामले की जांच पूरी
मध्यांह भोजन मेन्यू के अनुसार मानक अनुरूप न बनाने की शिकायत पर अभिभावक की पिटाई मामले में एसडीएम व बीएसए ने जांच पूरी कर ली है। नायब तहसीलदार ने गांव में जाकर पीड़ित पक्ष के अलावा प्रधानाध्यापक, प्रधान, प्रधान के भाई, सहायक शिक्षकों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। जांच रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई है। इस संबध में प्रथम दृष्टया तय है कि मारपीट की पुष्टि के बाद कडी कार्रवाई होगी। 

सदर ब्लाक क्षेत्र के गोबरिया गांव के सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनीता देवी समेत ग्राम प्रधान के भाई पर मध्यांह भोजन में कमी की शिकायत पर मारपीट करने का आरोप है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद डीएम शेषमणि पांडेय ने जांच कमेटी गठित कर सोमवार की शाम तक रिपोर्ट मांगी थी।

गांव के मुन्ना यादव ने दावा किया कि शिकायत के बाद प्रधानाध्यापक समेत कई ने मिलकर मारा पीटा है। वीडियो में एक महिला हाथ में जूती लिए एक ग्रामीण की कालर पकड़े है। एक अन्य व्यक्ति भी उसे पकड़े है। इसी बीच बाइक से दूसरा युवक आता है और ग्रामीण की लात घूंसों से पिटाई करता है। 

सदर एसडीएम एके पांडेय व बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई है। रिपोर्ट में यह तय है कि मारपीट का मामला सही है। इसमें कडी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें