फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती-गैंगरेप, पुलिस बोली संडे है कल आना

Mon, 25 Jan 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकेरी के सनिगवां में शनिवार आधी रात के बाद एक निर्माणाधीन घर पर धावा बोल पांच बदमाशों ने पति को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और पत्नी से गैंगरेप और लूटपाट की। बदमाश घर में रखे 31 हजार रुपये, बिछिया, पायल, मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन


पति ने रविवार तड़के पड़ोसी के फोन से 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची तब वह सनिगवां चौकी पहुंचा। सनिगवां चौकी इंचार्ज रविशंकर त्रिपाठी ने कहा, आज संडे है कल आना। दोपहर तक पुलिस मामला छिपाती रही और आला अफसरों को भी सूचना नहीं दी।

गैंगरेप का मामला होने के बाद भी फोरेंसिक टीम तक को नहीं बुलाया और पति को हड़काकर चोरी में तहरीर ले ली। बाद में मीडिया तक मामला पहुंचने पर अफसर हरकत में आए। देर शाम एसएसपी शलभ माथुर मौके पर पहुंचे और घटना छिपाने पर चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही रेप और डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


सनिगवां के वारिस नगर में महबूब अहमद का मकान बन रहा है। महबूब सऊदी अरब में नौकरी करता है। कानपुर देहात के गजनेर का रहने वाला राजमिस्त्री मकान बना रहा है, देख-रेख के लिए वहीं रहता भी है। दो दिन पहले उसकी पत्नी (38) भी आ गई थी। मिस्त्री ने मजदूरी से जमा किए 31 हजार रुपये पत्नी के पास रख दिए थे।

मिस्त्री के मुताबिक शनिवार रात ढाई बजे बगल के खाली प्लाट से पांच नकाबपोश दीवार फांदकर मकान में घुस आए। जिस कमरे में वे और पत्नी सो रहे थे, उसके दरवाजे में कुंडी नहीं थी। इसलिए उसे पतली रस्सी से बांधकर बंद किया था। बदमाशों ने दरवाजे पर लात मारकर रस्सी को तोड़ दिया और कमरे में दाखिल हो गए।

चार बदमाश तमंचा लगाकर मिस्त्री को बगल के कमरे में ले गए और एक बदमाश ने तमंचे के बल पर पत्नी से बलात्कार किया। फिर बारी-बारी से चारों बदमाशों ने बलात्कार किया, फिर रुपये और सामान लूटकर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद डरे-सहमे दंपति कमरे में ही दुबके रहे।

भोर होने पर पति ने दो-चार प्लाट दूर एक मकान में जाकर वाकया बताया और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो पति सनिगवां चौकी पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया। दोपहर बाद तक चकेरी पुलिस ने आला अफसरों को भी सूचना नहीं दी और पति को धमकाकर सिर्फ चोरी की तहरीर ले ली।

पुलिस ने मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को भी नहीं बुलाया। रेप के मामले में पीड़िता के कपड़ों से तुरंत रेप के साक्ष्य जमा किए जाते हैं, पर यह भी नहीं किया गया। इस तरह पुलिस ने खुद ही सबूत मिटाने की कोशिश की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें