यूपी के महोबा जिले में एक 75 वर्षीय वृद्धा के साथ रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने पीड़ित बुजुर्ग महिला के घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
महोबा खन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही वृद्धा के साथ ग्रामीण ने मुंह दबाकर बलात्कार किया। चीख सुनकर पहुंचे परिजनों को देख ग्रामीण भाग गया। परिजनों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। पीड़ित के बेटे ने थाना खन्ना में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 75 वर्षीय महिला घर के बाहर दरवाजे पर चबूतरे पर गुरुवार की रात सो रही थी। तभी तमौरा गांव निवासी बिट्टू पुत्र छुट्टन ने उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह हाथ हटाकर महिला ने शोर मचा दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े। घरवालाें को आता देख बिट्टू भाग गया। परिजनों ने 100 डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने रात में ही जगह-जगह दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वृद्धा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सतीशचंद्र शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश है।