धार्मिक नगरी बिठूर में गुरुवार रात कुछ एेसा हुआ, जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं। यहां रात को जब लोग सो रहे थे तभी सन्नाटे को चीरते हुए एक कार आई। कार सवार युवकों ने उसमें से लहूलुहान युवती को बाहर निकाला और उसे सड़क किनारे फेंक िदया।
रात करीब 11.15 बजे कुरसौली गांव के मोड़ से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव किसका है, यह पता नहीं चल सका। युवती के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। गले पर कसाव का निशान होने से माना जा रहा है कि गला कस कर हत्या की गई है। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। इससे रेप की भी आशंका जताई जा रही है। युवती सफेद लैगी, नीला कुर्ता और क्रीम कलर का स्वेटर पहने हुए है। पैर में भूरे रंग का मोजा भी है। जबकि चप्पल शव से कुछ दूरी पर पड़ी मिली। फॉरेंसिक टीम को शव के पास कार के टायरों के निशान मिले हैं। सीओ कल्याणपुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है।