फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने मांगी घूस तो कैदी ने पी ली डाई

Tue, 03 Jan 2017 04:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कैदी ने जान देने का किया प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धारा 307 के तहत हमीरपुर जिला कारागार में निरुद्ध कैदी ने कोर्ट में पेशी के दौरान डाई पी ली। कैदी की हालत बिगड़ती देख पुलिसवालों के हाथ-पांव फूल गए। कैदी ने जेल प्रशासन पर सुविधा शुल्क के नाम पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। राठ कस्बा के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी मोहित त्रिपाठी 26 सितंबर 2013 को धारा 307 के तहत हमीरपुर जेल गया था। मंगलवार को उसे पेशी के लिए कोर्ट में बुलाया गया। इसी दौरान उसने डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मोहित का कहना है कि वह निर्दोष है उसे बेवजह फसाया जा रहा है। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। मोहित का आरोप है कि डिप्टी जेल अधीक्षक अखिलेश मिश्रा 50 हजार रुपये की मांग सुविधा शुल्क के लिए करता है पैसे न देने पर मारपीट करता है और जान से मारने की धमकियां भी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें