उरई में नाबालिग से रेप के मामले में पकड़े गए एक आरोपी को पुलिस ने दरियादिली दिखाते हुए छोड़ दिया। कोतवाली पुलिस रेप के बाद पीड़िता के गर्भवती होने के मामले में समझौता करवाने की जुगत भिड़ा रही है।
परिजनों का आरोप है वह तीन महीनों के लिए बाहर गए थे। इस बीच उनकी नाबालिग बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति ने लगातार तीन माह तक यौन शोषण किया। जब परिजन बाहर से लौटे तो लड़की की हालत देख स्तब्ध रह गए। इसके बाद वह कोतवाली आए तो वहां हलका दरोगा अहसानउल्ला ने मामले का रफादफा करने की हिदायत देकर कोतवाली से चलता कर दिया।
इसके बाद युवती के परिजन एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मिले तो उन्हाेंने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को हिरासत में भी ले लिया और उसे जेल न भेजकर डाक्टरी रिपोर्ट में युवती को बालिग होने की बात रखकर आरोपी को कोतवाली से छोड़ दिया। इस बावत कोतवाल सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि लड़की के 164 के ब्यान कोर्ट में करवा दिए। उसे आरोपी के पक्ष में बयान दिए है। इस कारण आरोपी को जेल नहीं भेजा गया।