फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जघन्य हत्याकांडः जरा सी बात से नाराज होकर दोस्त का सिर काटकर कर गंगा में बहाया

Fri, 10 Feb 2017 06:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जरा सी बात से नाराज होकर एक युवक ने सालों पुराने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। पॉटेक्निक छात्र का सिर काटकर गंगा में बहा दिया और धड़ झाड़ियों में छुपा दिया गया। पुलिस की सख्त पूछताछ में हत्यारोपी ने जुर्म कबूल लिया। मामला कानपुर का है।  रोडवेज कॉलोनी आजाद नगर कानपुर का रहने वाला सुनील कुमार (18) पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। छह फरवरी की रात से वो कहीं गायब था पिता रामानंद ने अगले दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सुनील के दोस्तों अरविन्द और सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर अरविन्द टूट गया और उसने हत्या की राज खोल दिया। अरविन्द ने बताया कि सुनील ने उससे 10 हजार रुपये उधार लिए थे मांगने पर वह टाल मटोल कर रहा था। 6 फरवरी की रात उसे गंगा बैराज नवाबगंज के पास बने रामपुर गांव में ले जाकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पहचान छुपाने के लिए धड़ को झाड़ियों में छुपाया और सिर गंगा में बहा दिया। पुलिस ने अरविन्द की निशानदेही पर मृतक सुनील का धड़ बरामद कर लिया है सिर की तलाश के लिए गंगा के पानी में गोताखोरों को उतारा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें