फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनाें में बड़ी वारदात काे अंजाम दे सकते हैं ये, रेलवे काे दी गई एेसी सलाह

Sun, 19 Mar 2017 07:26 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन
देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए रेल धमाकों पर महाराष्ट्र पुलिस ने रेलवे को एक चिट्ठी लिखकर रेलवे की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। हाल ही में कानपुर और भोपाल में हुए रेल हादसाें का जिक्र करते हुए इसके पीछे आतंकी संगठनों का हाथ होने का शक जताया गया है। बताया जा रहा है कि अातंकियाें के निशाने पर भारतीय रेल है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि आतंकी सगंठन किसी भिखारी या हॉकर के जरिए बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं लिहाजा रेल की पटरियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियाें पर भी नजर रखी जाए।  कानपुर, मुंबई, पटना समेत कई जगह रेलवे की पटरियों पर पत्थर रखने अाैर पटरी काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद खुफिया एजेंसियां रेलवे की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं। इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र पुलिस ने रेलवे को पेट्रोलिंग और सुरक्षा जांच में काफी सजगता बरतने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें