कन्नौज जिले में रविवार को मस्जिद में नमाज पढ़ने से मना करने पर नाराज छह से अधिक लोगों ने इमाम को मारपीट कर घायल कर दिया। यह घटना गुरसहायगंज कस्बा के मोहल्ला अफसरी की है। यहां स्थित मोहम्मदी मस्जिद के इमाम हाफिज मोइनुल ने मोहम्मद अकबर, चंदन के अलावा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।