फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडू लगाते-लगाते छत से गिरा हलवाई, इलाज के दौरान मौत

Wed, 26 Oct 2016 10:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सफाई के दौरान बाथरूम की छत भरभरा कर गिर गई और युवक मलबे में दब गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार फेज-5 डूडा कालोनी निवासी प्रखर मिश्रा (28) ठेके पर हलवाई का काम करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। एक बेटी भी है। पत्नी काजल के मुताबिक दिवाली के चलते बुधवार को घर में सफाई चल रही थी। पति कमरे के बाहर बने बाथरूम में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत ढह गई और वह दब गए। पड़ोसियों की मदद से प्रखर को कांशीराम ट्रामा सेंटर ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें