प्रदेश की योगी सरकार बोर्ड परीक्षाओं में नक़ल रोकने के लिए कठोर से कठोर कदम भले ही उठा रही हो लेकिन शिक्षा माफियाओं पर इसका कोई असर नही दिख रहा। ताजा मामला कन्नौज जिले में देखने को मिला। यहां 1 मार्च को होने वाली इंटर जीव विज्ञान दुतीय प्रश्न पत्र के पैकेट को स्कुल के केंद्र व्यवस्थापक ने 30 मार्च को ही खोल कर पेपर को आउट कर दिया मामले को स्कुल के टीचरो ने दबाये रखा, 31 मार्च को जब जिला विद्यालय निरीक्षक को पेपर लीक होने की सूचना मिली तो देर रात अधिकारियों ने स्कूल में छापा मारा।
छापा मारी के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र का बन्डल खुला मिला। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने गुरसहायगंज कोतवाली में 5 टीचरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के. पी. सिंह ने बताया कि गुरु कृपा स्कुल के केंद्र ब्यवस्थापक अर्जुन लाल सहायक अध्यापक सेवा राम , सतीश पाल , अगम कुमार सहित स्कुल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली गुरसहायगंज में तहरीर दी गयी है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने पेपर खुलने की सुचना नहीं दी थी पेपर को परीक्षा वाले दिन से एक दिन पहले ही खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि जीव विज्ञान द्वितीय के पहले वाले प्रश्न पत्र के बन्डल को पुलिस को सौप दिया गया है साथ ही इस विषय के नए प्रश्न पत्र मंगाए गए हैं। जीव विज्ञान द्वितीय विषय की परीक्षा 2 बजे से होनी है । स्कुल में तत्काल प्रभाव से केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया है।