फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: बार संघ अध्यक्ष का अपहरण कर हत्या, गुजैनी में मिला शव, कार से ले गया था युवक, CO बोले- जल्द होगा खुलासा

Sun, 01 Nov 2026 12:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में उरई के बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शनिवार दोपहर कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे से एक कार सवार युवक उन्हें साथ बैठाकर ले गया था। देर शाम तक घर न लौटने और फोन बंद मिलने पर उनके पुत्र हर्ष मित्रा ने अधिवक्ताओं के साथ कालपी कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में बार संघ अध्यक्ष कालपी गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उनका शव कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में मिला है। शनिवार दोपहर कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे से एक कार सवार युवक उन्हें अपने साथ बैठाकर ले गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी।

विज्ञापन

इसके बाद पुत्र ने अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। अब कानपुर में शव मिलने की खबर से कालपी के अधिवक्ताओं और परिजनों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, गयादीन अहिरवार शनिवार को किसी काम से उरई गए थे। दोपहर करीब चार बजे वह रोडवेज बस से कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे पर उतरे। वहां पहले से एक व्यक्ति उनका इंतजार कर रहा था।

Trending Videos





कार में बैठाकर ले गया था एक व्यक्ति

बस से उतरते ही वह उनके पास पहुंचा और उन्हें कार में बैठाकर ले गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उनके पुत्र हर्ष मित्रा ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इस पर उन्होंने अधिवक्ता संघ के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पिता के लापता होने की सूचना देते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

कानपुर के सचेंडी में मिला शव
कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया था कि बार संघ अध्यक्ष के लापता होने संबंधी प्रार्थना पत्र मिला है। घटना दोपहर चार बजे की बताई गई थी। मामले की जांच की जा रही थी। अब उनका शव कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में मिलने से मामला अपहरण और हत्या से जुड़ गया है। सीओ राजेश कमल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें