फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्यूबवेल पर नहाते समय दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे कुल्हाड़ी चलने से पांच लोग घायल एक की मौत

Sun, 14 Jul 2019 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर में रविवार की सुबह ट्यूबवेल पर नहाते समय किसी बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चलने की नौबत आ गई। स्थिति गंभीर होती देख गांववालों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों से घायल पांच लोगों को अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया। दो लोगों को चिकित्सकों ने सैफई रेफर किया गया जिसमें एक युवक की सैफई ले जाते समय मौत हो गई। मोहद्दीनपुर निवासी राधेश्याम पुत्र रघुवीर और सुनील कुमार पुत्र राधाकृष्ण के बीच पुरानी रंजिश है।


 

मृतक को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह घर के पास लगे ट्यूबवेल पर राधेश्याम व सुनील कुमार के परिजन नहा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और गालीगलौज होने लगी। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चलाने लगे। लोगों को खून से लथपथ होते देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

अटसू चौकी इंचार्ज कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष से राधेश्याम पुत्र रघुवीर व उसका पुत्र राजकुमार घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से सुनील कुमार (25) पुत्र राधाकृष्ण, गौरव कुमार (16) पुत्र जगदीश, सुशीला देवी (21) पत्नी सुनील कुमार घायल हुए हैं।

 
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
इन्हें अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राधेश्याम और राजकुमार सैफई रेफर किया। राजकुमार की सैफई ले जाते समय मौत हो गई। इधर राजकुमार की मौत की जानकारी मिलने पर गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। बताया कि घटना की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

शनिवार को भी ट्यूबवेल पर हुआ था झगड़ा 
शनिवार को सावित्री देवी पत्नी राजू निवासिनी चिरुहली कोतवाली औरैया ने अजीतमल कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर पुत्र अनुज के ट्यूबवेल पर नहाने को दौरान झगड़ा होने और अनुज को बचाने आए उसके भतीजे अनिल को घायल करने की तहरीर की थी। पीड़िता ने बताया कि  उसका पुत्र 50 हजार रुपये लेकर अपने मामा के घर मोहद्दीनपुर गया था। मारपीट करने वाले 50 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें