फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: पड़ोसियों ने परिवार को घर के अंदर बंद कर बाहर से लगाई आग, ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला

Wed, 17 Jun 2020 10:03 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उन्नाव जिले में थाना बेहटामुजावर के ग्राम हयातनगर में पड़ोसियों ने एक परिवार को घर के अंदर बंद करके बाहर आग लगा दी। किसी प्रकार ग्रामीणों ने बंधक बने परिजनों को बाहर निकाल कर आग पर काबू पाया। इसी दौरान पड़ोसियों ने फावड़े और पत्थरों से हमला करके घर के मुखिया को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


जिसे बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बेहटामुजावर के गांव हयातनगर में सुरेश कुमार पुत्र स्व. चंदन सुबह अपने मकान पर पड़े पुराने छप्पर पर तिरपाल डाल रहा था।

इसी बात को लेकर पड़ोसी मंशाराम झगड़ा करने लगा लेकिन कुछ ही देर में विवाद समाप्त हो गया। दोपहर में सुरेश कुमार का पूरा 20 लोगों का परिवार अंदर था। तभी पड़ोसी ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर उसके मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और आग लगा दी।
विज्ञापन


जिससे उसके मकान का अगला हिस्सा धूं-धूंकर जलने लगा। तभी ऊंची लपटें देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए और अंदर बंद सुरेश और उनके परिजनों को बाहर निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया लिया गया।
 
विज्ञापन

आग बुझाने के दौरान पड़ोसी आरोपियों ने छत से पथराव शुरू कर दिया। जिससे ग्रामीणों को आग बुझाने में भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। तभी आरोपी मंशाराम के पुत्र ने साथ में लाए फ ावड़े से सुरेश पर हमला कर दिया। जिससे फावड़ा से सुरेश का बांया हाथ कट गया और पत्थरों से उसकी पसलियां टूट गईं।

आगजनी के दौरान एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई जबकि अन्य कई मवेशी ग्रामीणों ने बचा लिए। यही नहीं सुरेश की करीब 50 हजार की सम्पति जलकर राख हो गई। पीड़ित ने थाना बेहटामुजावर पहुंचकर तहरीर दी।

जिसके आधार पर पुलिस ने मंशाराम पुत्र मुरली और उसके पुत्र नीरज, पंकज, सुमित और वीरेंद्र पुत्र आशाराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फ रार हैं। थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि आगजनी और धारदार हथियार से हमला कर देने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें