कानपुर के कल्याणपुर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर जबरन अश्लील वीडियो दिखाया, फिर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कल्याणपुर के बारासिरोही में एक मजदूर (मूल निवासी-मैनपुरी) पत्नी और 14 वर्षीय बेटी के साथ रहता है। मजदूर का आरोप है कि 31 दिसंबर को वह काम पर और पत्नी पड़ोसी के यहां चली गई थी।
घर में बेटी को अकेली देख पड़ोस में रहने वाला सेवक (40) घर में घुस आया और धमकी देकर जबरन अश्लील वीडियो दिखाया, फिर दुष्कर्म किया। मजदूर ने बताया कि जब रात में वह घर लौटा, तो बेटी ने आपबीती बताई।
सेवक आईआईटी के एक ठेकेदार के लिए काम करता है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।