कानपुर शहर में क्राइम का ग्राफ दिनाें दिन बढ़ता ही जा रहा है। यहा हर दिन किसी न किसी की हत्या, रेप या फिर लूट की वारदात सामने अाती रहती है। ताला मामला बिघनु थाना क्षेत्र के सतबरी गांव का है। यहां एक प्रापर्टी डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गर्ई। हत्यारे शव काे गांव के बाहर खेत में फेंक फरार हाे गए। सुबह गांव की महिलाएं जब शाैच के लिए खेत के पास गर्ई ताे मामला उजागर हुअा।
सतबरी गांव के रहने वाले कमल सिंह यादव पेशे से प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। उनके तीन बच्चाें में 18 साल का दीपक दूसरे नंबर पर था। वह रमर्ईपुर स्थित एसजे डिग्री कालेज में बीए थर्ड र्ईयर में पढ़ार्ई करता था। गुरुवार की देर शाम वह फाेन पर बात करते हुए घर से निकला था। घंटाे बाद भी वापस न अाने पर परिजन परेशान हाे गए अाैर इसकी सूचना पुलिस काे दी। पुलिस ने भी देर रात तक खाेजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव कि कुछ महिलाएं गांव के बाहर खेत में शाैच करने निकली ताे उन्हें दीपक का शव दिखा। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपक के गले काे किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया था। उसके चेहरे पर भी चाेट के निशान पाए गए हैं। हालाकि अभी हत्या का कारण नहीं पता चल पाया है। मृतक के पिता ने गांव के कुछ लाेगाें पर माैखिक अाराेप लगाए हैं।