फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व की रंजिश में मारा गया था कारोबारी

Sun, 30 Nov 2014 03:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नई सड़क पर एक हफ्ते पहले स्क्रैप कारोबारी हफीज दबंगई और कारोबार में वर्चस्व की रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई थी। वारदात को अंजाम भी किसी और ने नहीं हफीज के कारोबार से जुड़े लोगों ने दिया।
विज्ञापन

इसका खुलासा शनिवार को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से हुआ। आरोपियों का कहना है कि हफीज और वे लोग एक ग्रुप बनाकर रेलवे जैसे सरकारी विभाग और प्राइवेट फैक्ट्रियों का स्क्रैप की नीलामी में बोली लगाने जाते थे।
योजनावद्ध तरीके से सभी लोग बोली लगाते थे। सबसे कम से बोली शुरू होती थी। फिर एक ग्रुप का एक शख्स ऊंची बोली बोलता था और अन्य लोग चुप हो जाते थे। यह बोली माल की कीमत से आधी होती थी।
विज्ञापन

इसके बाद मार्जन मनी को आपस में बांट लिया जाता था। इधर, हफीज ग्रुप के लोगों की मदद से औने-पौने दाम पर स्क्रैप खरीद लेता था लेकिन मार्जन मनी को पार्टनरों को नहीं देता था।
पैसा मांगने पर मारपीट करता था। वह कारोबार में वर्चस्व बनाना चाहता था। तभी तीनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।
एसएसपी के.सुनील इमैनुएल ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेस में बताया कि 22 अक्तूबर की देर रात नई सड़क पर गरीब नवाज मार्केेंट के पास हफीज की हत्या कर दी गई थी।
हफीज कुली बाजार के रहने वाले थे। वारदात के वक्त वह बाइक से परेड से अकेले घर की तरफ जा रहे थे। इस मामले में मूलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
मूलगंज पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और स्पेशल स्क्वायड को वारदात का खुलासा करने का टॉस्क सौंपा गया। एसएसपी के मुताबिक स्पेशल स्क्वायड और मूलगंज थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुर्गा मार्केंट परेड से हफीज की हत्या के तीन आरोपियों को दबोच लिया।
पकड़े गए तलाक महल बेकनगंज निवासी तौहीद अहमद, सिविल लाइंस कोतवाली के अकील कुरैशी और अमीनगंज का हाता यतीम खाना चौराहा परेड में रहने वाले असलम हैं।
तौहीद ने ही हफीज को गोली मारी थी। असलम बाइक चला रहा था। जबकि अकील स्कूटर से तौहीद की बाइक के पीछे चल रहा था। अकील ने ही हफीज के लिए हत्या के लिए तौहीद को तमंचा और कारतूस मुहैया कराया था।
बकौल एसएसपी आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक और स्कूटर के साथ ही हफीज का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
एसएसपी ने बताया कि वारदात के करीब 20 दिन पहले नीलामी में खरीदे गए स्क्रैप की मार्जन मनी न देने पर आरोपियों का हफीज से विवाद हुआ था।
तब हफीज ने अकील और तौहीद को पीट दिया था। दोनों अपनी बेइज्जती को लेकर भी हफीज से नाराज थे। एसएसपी का कहना है कि हफीज और आरोपी ग्रुप बनाकर सरकारी विभागों में नीलामी के दौरान औने-पौने दाम पर स्क्रैप खरीद कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाते थे।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में एसपी पूर्वी प्रभाकर चौधरी, सीओ कोतवाली (एएसपी) रोहित मिश्र मौजूद रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें