कुएं में लाश पड़ी देख गांव में मचा हड़कंप एवं मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अवध दीक्षित
कानपुर के घाटमपुर कस्बे से लापता युवक की लाश गांव के ही एक स्कूल में बने कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र निवासी हरिओम पांडेय (35) 10 अक्टूबर से लापता था। परिजनों ने गुमशुदा की तहरीर पुलिस को दी थी। शनिवार तड़के उसकी लाश घर से ही कुछ दूरी पर बने श्रीगांधी विद्यापीठ इंटर कालेज परिसर के कुएं में मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।