फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, सामने आईं दरिंदे की दिल दहला देने वाली करतूतें

Fri, 21 Jun 2019 11:26 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में शुक्रवार को 12 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या का एक मामला सामने आया है। बच्ची का शव घर के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


यह घटना उन्नाव जिले के एक गांव की है। पिता ने बताया कि घर के बाहर उनके साथ 12 वर्षीय बेटी, छोटा बेटा व एक 7 साल की बेटी भी सो रही थी। रात करीब 3 बजे बेटी बिस्तर से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद घर के पीछे बेटी की लाश पड़ी मिली। बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला साथ ही उसके सिर पर ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें