महोबा जिले में श्रीनगर थाने के एक गांव में दो माह पहले पशुबाड़े गई महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना का वीडियो बनाने और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी से दहशतजदा पीड़िता ने दो माह तक बात किसी को नहीं बताई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
श्रीनगर के एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला 13 अक्तूबर की शाम अपने पशुबाड़े गई थी, तभी मौका पाकर दबंग युवक पशुबाड़े में घुस गया और महिला से दुष्कर्म किया। मोबाइल फोन से आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया।