फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर के बाहर आग ताप रही किशोरी को खेत में ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Sun, 05 Jan 2020 05:53 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा जिले में बकेवर के गांव के ही दो युवकों ने शनिवार देर शाम किसान परिवार की एक बच्ची को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। तेरह साल की इस बच्ची ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची के भाई की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


एक आरोपी को गिरफ्तार हो गया और दूसरा फरार है। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचितजाति वर्ग के किसान परिवार की 13 साल की बच्ची शनिवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर आग से ताप रही थी।

Trending Videos

तभी गांव के ही अनुसूचितजाति वर्ग के दो युवक आए और उसे अपने साथ लिवा ले गए। एक खेत पर ले जाकर युवकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घरवालों को बच्ची जब घर के बाहर नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन शुरू की। खेतों की ओर भी गए, लेकिन बच्ची कहीं नजर नहीं आई।

रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने गांव के ही एक युवक राधाकांत उर्फ कल्लू को एक खेत पर पकड़ लिया। लेकिन कल्लू के घर वाले उसे छुड़ा ले गए।
विज्ञापन

शनिवार रात को ही परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रात करीब साढ़े दस बजे बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला फोर्स लेकर गांव पहुंचे। बच्ची और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी की।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्ची के भाई की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों सचिन व राधाकांत उर्फ कल्लू के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी राधाकांत उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास जारी है। शनिवार रात को ही बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें