फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद खिलाया था जहर, युवती ने दम तोड़ा, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 07 Aug 2019 11:52 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप किया और उसको जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़िता की मां ने एक नामजद युवक और उसके अज्ञात साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दर्ज की गई रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया है कि दिबियापुर के एक गांव में रविवार की शाम अनिल कुमार पुत्र जगत सिंह उसकी 22 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया था। रात में वह घर नहीं पहुंची। सुबह युवती घर पहुंची तो बेसुध थी। इस पर उसका इलाज कराया गया। हालत सुधरने पर युवती को घर ले गई।

मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे युवती ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि अनिल एवं उसके साथियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया और बात खुलने के डर से जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376डी व 302 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि उन्हें सुबह साढ़े सात बजे घटना की जानकारी मिली थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लापता होने पर परिजनों ने घटना की कोई सूचना नहीं दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव के लोगों ने बताया कि युवती मृतका आरोपी युवक अनिल से कुछ वर्ष बड़ी थी।

आरोपी युवक फेरी लगाने का काम करता है। गांव में अनिल के साथियों को पकड़ने पर पूरा मामला खुल सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका के पिता एवं दो भाई फेरी लगाते हैं। युवती के गायब होने से लेकर घर आने एवं मृत्यु तक के घटनाक्रम के दौरान पिता एवं दोनों भाई घर पर नहीं थे। केवल मां ही घर पर थी। सीओ औरैया श्यौदान सिंह ने भी गांव पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें