इटावा के बसरेहर थाना के शेखूपुर सराय में बंबे से पहले पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति का फावड़ा मारकर सिर फोड़ दिया। गांव निवासी कुशल पाल पुत्र रामभरोसे को गांव के ही एक परिवार के चार लोगों ने बंबे का पानी पहले लगाने पर फावड़ा सिर में दे मारा।
कुशलपाल को बसरेहर अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कुशल पाल को रामबाबू, रंजित, राहुल एवं सत्ते कुमार पुत्रगण लखन सिंह ने पानी लगाने से रोका।
उनका कहना था कि पानी वो लोग लगाएंगे। कुशल ने उनकी बात नहीं मानी तो आवेश में आकर इन चारों ने उसके सिर में फावड़ा मार दिया। चारों अभियुक्तों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कीगई है।