फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्टरगंज में गोलियां चलाकर व्यापारी को लूटा

Tue, 17 Feb 2015 03:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्टरगंज में सुबह सपा नेता के भाई बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रिवॉल्वर सटाकर सोने की दो चेन और मोबाइल फोन लूट लिया ।
विज्ञापन


विरोध करने पर बट मारने के साथ ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई आैर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। एसपी पूर्वी रोहित मिश्र, सीओ कलक्टरगंज ममता कुरील और एसओ कलक्टरगंज मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि कारोबारी अवधेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पता चला है कि अवधेश का रविवार को शुक्लागंज उन्नाव में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने थाने में शिकायत की थी। वारदात को उस झगड़े से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई के चेयरमैन सपा नेता दीपू जायसवाल कलक्टरगंज दाल मंडी में रहते हैं। इनका बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार हैं। कैनाल रोड सब स्टेशन के सामने दुकान है। दीपू ने बताया कि उनके भाई अवधेश भी कारोबार में हाथ बंटाते हैं।

सुबह करीब 7ः30 बजे अवधेश दुकान खोलने से पहले सबस्टेशन के सामने लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की बाइक से तीन बदमाश वहां पहुंचे। तीनों बदमाश चेहरे पर मफलर लपेटे थे।

दो बदमाश बाइक से उतरे और अवधेश के रिवॉल्वर सटा दिया। फिर झटके से गले में 200 ग्राम सोने की दो चेनें तोड़ लीं, मोबाइल छीन लिया। ब्रेसलेट, अंगूठियां उतरवाने की कोशिश की। अवधेश के विरोध करने पर एक बदमाश ने रिवाल्वर की बट मार दी।

आसपास के लोग दौड़े तो बाइक पर बैठे तीसरे बदमाश ने कमर में खुंसी दो रिवॉल्वर निकालीं और छह-सात फायर झोंक दिए। इससे लोग जान बचाने को दुबक गए। इसी बीच बदमाश बाइक पर बैठकर भाग निकले। एसओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें बनाई दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें