फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लेने के बाद तोड़ दी शादी

Tue, 15 Nov 2016 10:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
औरैया में शादी तय होने के बाद वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि उसने 15 लाख रुपये नगद और सामान भी दिया था। शादी तोड़ने के बाद वर पक्ष के लोग रुपया और सामान नही लौटा रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बदनपुर निवासी रामप्रकाश दुबे ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी नातिन की शादी प्रदीप तिवारी के पुत्र अनूप के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद रस्म अदायगी भी हुई थी। इसमें उसने दहेज का 15 लाख रुपया नगद व अन्य सामान दिया था। जब शादी की तारीख तय हुई तो इन लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। उसने कई बार इन लोगों से बात की मगर वह और रुपये की मांग कर रहे थे। पंचायत के बाद भी फैसला न होने पर उसने रुपये और सामान लौटाने को कहा। बताया कि वर पक्ष के लोग न तो रुपया लौटा रहे है और न ही सामान। पुलिस ने अनूप तिवारी, सगुन तिवारी व प्रदीप तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि दोनो पक्षों में पहले भी सुलह समझौते के प्रयास हो चुके हैं। जिसमें वर पक्ष के लोग लड़की पक्ष पर गलत तथ्य बताने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें