कानपुर में एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है। देर रात सूचना मिलने पर मौके पर पुहंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद युवक का शव जीआरपी को सौंप दिया गया।
घटना सीसामऊ थाना छेत्र के जरीब चौकी क्रॉसिंग पर तकरीबन रविवार रात 2 बजे की है। मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। युवक की पहचाना कानपुर के गांधीनगर निवासी विवेकानंद वाजपेयी(44) के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के आगे लेट कर आत्महत्या की है।
फिलहाल, पुलिस तहकीकात कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई ब्यान नहीं आया है।