फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी के मायके से न आने पर गुस्साए पति ने परिवार पर किया कुल्हाड़ी से हमला, घर में लगाई आग, चाचा की मौत

Wed, 01 Jul 2020 02:31 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम अमर, उजाला, जालौन
विज्ञापन
युवक ने परिवार के छह सदस्यों पर कुल्हाड़ी से किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में जालौन जिले के माधौगढ़ में पत्नी के मायके से न आने पर झुब्ध युवक ने मंगलवार देर रात परिजनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट के चलते चाचा की मौके पर मौत हो गई। वहीं भाई, मां, तीन पुत्रियों को बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने भाई के घर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेढर एसओ अशोक कुमार वर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव कस्बा निवासी वेदप्रकाश पुत्र स्व. दुर्गाप्रसाद दोहरे पत्नी रीना के मायके से न आने पर झुब्ध था।

वेदप्रकाश ने चाचा वृजमोहन (45) पुत्र सुमेर से पत्नी को मायके से लाने के लिए कई बार कहा। चाचा द्वारा आश्वासन दिया गया। मंगलवार रात वेदप्रकाश ने कुल्हाड़ी से चाचा वृजमोहन के सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद हत्यारोपी ने भाई संगम (31), मां रामवती (58), पुत्री सालिनी (12), सालू (09), नंदनी (05) पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जब उसका इतने से भी मन नहीं भरा तो हत्यारोपी ने भाई संगम के घर में आग लगा दी।

आग की लपटें देख ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर रेढर एसओ अशोक कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृत वृजमोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल संगम की हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ अशोक कुमार ने आरोपी को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशे का आदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें