फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों से नाराज प्रेमियों ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

Mon, 14 Nov 2016 08:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रेमी गिन रहा अंतिम सांसें
विज्ञापन
हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में घरवालों से नाराज प्रेमियों ने जहर खा लिया। प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रेमी जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। 
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के दरियापुर निवासी रामबाबू यादव (22) पुत्र रामदयाल व वंदना (18) पुत्री स्व.मंगल भुर्जी का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन दोनों के परिवारों को उनका प्रेम स्वीकार नहीं था। नाराज प्रेमियों ने सोमवार तड़के गांव के ही दयाराम के बाड़े में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे प्रेमिका वंदना की मौके पर मौत हो गई। जब लोगों ने रामबाबू को तड़पते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे आनन-फानन सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। प्रेमिका वंदना के चाचा दयाराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वंदना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में चर्चा है कि रामबाबू व वंदना आपस में प्रेम करते थे लेकिन परिजनों को यह बात गवारा नहीं लगी। युवती के चाचा दयाराम ने कहा कि वंदना का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था इसीलिए उसने जहर खाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें