झींझक में तिलक लेकर बस से जा रहे लड़की पक्ष के लोगों को रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर स्कार्पियो सवार ने मारपीट कर एक लाख 52 हजार रुपये लूट दिया।
पीड़ितों ने मंगलपुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने मारपीट की बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि मामला गाड़ी की ओवरटेक करने को लेकर है।
लूटपाट के मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़िया निवासी बलवीर पुत्र रामशंकर बस से पुत्री का तिलक लेकर मलगांव मोजा के लखटवापुर जा रहे थे।
तभी किशौरा के पास स्कार्पियो सवार युवकों ने बस चालक से साइड मांगी। साइड न मिलने पर युवकों ने गाड़ी आगे लगाकर बस रुकवा ली।
बस के ड्राइवर, कंडक्टर व तिलक लेकर जा रहे लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लड़की पक्ष के बलवीर ने घटना के संबंध में चौकी झींझक में हमलावरों के खिलाफ तिलक में जा रहे एक लाख 57 हजार रुपये नगद, चेन, अंगूठी लूट ले जाने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष मंगलपुर एफए पुंढीर ने बताया कि स्कार्पियो और तिलक चढ़ाने जा रहे लोगों में साइड न देने को लेकर मारपीट हुई।
लूटपाट की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जांच के बाद मामले की जांच झींझक चौकी प्रभारी बलराज शाही को सौंपी गई है।