फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा को गोलियों से भून कर लिया बाप की मौत का बदला

Mon, 03 Oct 2016 09:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अधेड़ की हत्या के बाद गांव में लगी भीड़ व मृतक सुरेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज विशुनगढ़ के ग्राम नगला लक्ष्मन में सगे भतीजों ने चाचा को गोलियों से भूनकर अपने पिता की मौत का बदला ले लिया। हत्या करने के बाद दोनों भाई फरार हैं।
विज्ञापन

नगला लक्ष्मन में सुबह करीब पांच बजे ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में हड़क़ंप मच गया। सुरेंद्र उर्फ लूला (55) पुत्र सोनपाल बाल्मीकि सोमवार की सुबह शौच को घर से निकला था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए बैठे उसके भतीजे धर्मेंद्र और भूरा पुत्रगण रामविलास ने गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ उस ओर दौड़ पड़ी। भीड़ को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। सुरेंद्र की मौत से उसकी पत्नी गुड्डी देवी और उसके बच्चों का रो-रोकर बुराहाल हो गया।
सूचना पर थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने अपने भतीजे धर्मेंद्र और भूरा के खिलाफ गोली मारकर पति की हत्या कर दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

खुन्नस के चलते की हत्या
मृतक सुरेंद्र की पत्नी गुड्डी ने बताया कि एक साल पहले रामविलास की झाडफ़ूक के चक्कर में मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद उसके बेटे उस पर हत्या का शक कर रहे थे। इसी बात की खुन्नस को लेकर रामविलास के बेटों धर्मेंद्र और भूरा ने उसके पति की ताबड़-तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें