इटावा के फ्रेंड्स कालोनी में शनिवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने मां को पीटकर निर्मम हत्या कर दी।
बचाव में आए पिता को भी मार पीटकर घायल कर दिया।
पिता ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिससे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यशोदा नगर में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी जगत नारायण त्रिपाठी के दो बेटे संजीव कुमार और रजनीश कुमार उर्फ रिंकू हैं।
देर रात घर आने पर जब उसकी मां ना टोका ते उसने मां से गाली गलौज शुरू कर दी। मना करने पर रजनीश ने मां शकुंतला को डंडे और लात घूंसों से मारापीटा।
पिता जगत नारायण जब उन्हें बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की।मारपीट में मां को डंडे से पीट पीटकर मार ही डाला।
पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।