जुआं खेलने वालों को भौंक रहा था पालतू कुत्ता
कानपुर बर्रा थाना क्षेत्र के विश्वबैंक जे सेक्टर में रहने वाले फाइनेंस कंपनी के अधिकारी किशोर कुमार के पालतू कुत्ते को जुआ खेल रहे युवकों ने पीटकर मार डाला। विरोध करने पर युवकों ने किशोर का सिर भी फोड़ दिया। किशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि देर शाम उनका कुत्ता घर के बाहर टहल रहा था। वहीं पर कुछ युवक जुआं खेल रहे थे। कुत्ता उनको देखकर भौंकने लगा तो ईंट और डंडों से हमलाकर उसे मार डाला। किशोर के साथ भी मारपीट की।