फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फोन पर बोला बेटा- पापा मेरा अपहरण हो गया है, ये लोग मेरी हत्या कर देंगे, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 06 Jun 2020 04:40 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के कुशलपुर्वा में घुड़सवारी का प्रशक्षित देने वाले युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बेटे ने फोन कर अपने अपहरण की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आनन-फानन में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। विशुनगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि मैनपुरी जिले के थाना विछवा के गांव धौकलपुर्वा किसौली निवासी भीम सिंह (२२) पुत्र प्रमोद कुमार कुशलपुर्वा गांव में घुड़सवारी का लोगों को प्रशिक्षण देता था।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उसके अपहरण की सूचना मिली। पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि बेटे ने उन्हें फोन कर अपहरण की बात कही है। पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक का कुशलपुर्वा में रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चलता था। जिसकी 13 जून को शादी होने वाली थी। अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें