फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की उंगलियां तोड़ने वाला ‘दबंग’ सिपाही सस्पेंड

Sun, 18 Sep 2016 08:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
इटावा के बसरेहर थाना में दरोगा के साथ मारपीट कर उसके हाथ की उंगलियां तोड़ने के मामले में एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से मारपीट के आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर मामले की जांच सीओ सैफई को सौपी है। उन्होंने कहा कि वह मोबाइल चोरी होने के मामले की भी जांच करेंगे। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

बसरेहर थाने में तैनात दरोगा सुशील कुमार द्विवेदी का 10 सितंबर को मोबाइल चोरी हो गया था। उन्होंने थाने में तैनात सिपाही विजेंद्र सिंह पर चोरी का शक जाहिर किया था। इस संबंध में दरोगा सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 13 को उनका तबादला कोतवाली में कर दिया गया। कोतवाली में आमद कराने के बाद फिर एक माह के लिए उन्हें बसरेहर में रहने के ही मौखिक आदेश कर दिए गए। शनिवार को जब दरोगा सुशील कुमार आफिस में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे तभी सिपाही विजेंद्र सिंह वहां पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दरोगा सुशील की उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया। प्रभारी निरीक्षक बसरेहर ने मामले को दबाने का प्रयास किया। जब पत्रकारों ने प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह से इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई है। इस पर दोनों को डांट दिया है। बाद में मामला एसएसपी एन कोलांचि के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल प्रभारी निरीक्षक को तलब कर रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने सिपाही विजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि मामले की जांच सीओ सैफई को सौंपी गई है। उनसे तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच में मोबाइल चोरी की घटना को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें