स्कूल-कॉलेजों के 100 गज में नहीं बिकेगा तंबाकू उत्पाद
- फोटो : amar ujala
कानपुर में शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और नाबालिगों को तंबाकू बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में तंबाकू मुक्त युवा 4.0 अभियान की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को कोटपा अधिनियम का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्कूल-कॉलेजों में तंबाकू निषेध के संकेतक लगाने और विद्यार्थियों को जागरूक करने पर जोर दिया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ भी दिलाई।