फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 722 पेड़ कटान की मुख्य जिम्मेदार रहीं निदेशक, रिपोर्ट शासन को भेजी गई, अब तक नहीं आया है जवाब

Wed, 04 Nov 2026 09:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में 722 हरे और फलदार-छायादार पेड़ों के अवैध कटान मामले में वन विभाग ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में एनएसआई की निदेशक डॉ. सीमा परोहा को ही अवैध कटाई का मुख्य जिम्मेदार माना है। रिपोर्ट में निदेशक और अन्य अफसरों के नाम दर्ज कर कार्रवाई के लिए शासन को भेजा गया था, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद शासन की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। 
विज्ञापन
नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में अवैध रूप से हरे पेड़ काटे जाने का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में अवैध रूप से 722 हरे और जवान पेड़ काटे जाने के मामले में मुख्य जिम्मेदार निदेशक डॉ. सीमा परोहा रही हैं। वन विभाग ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में उन्हें ही जिम्मेदार माना था। इस पर कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई, लेकिन शासन की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया। वहीं, पुलिस ने चार्जशीट से उन्हें बाहर कर दिया है।

विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने दो जून को एनएसआई परिसर में जांच की। इसमें पाया गया कि 722 पेड़ अवैध रूप से काटे गए। उसके बाद वन विभाग ने कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने के साथ अपने यहां भी केस किया। वन विभाग की जांच में निदेशक परोहा, फार्म प्रबंधक अशोक कुमार, निजी सुरक्षा कमांडर, उदय प्रताप सिंह के बयान दर्ज किए गए।

Trending Videos

शासन से कोई जवाब नहीं आया है
आरोपी अनवरगंज तिवारी वुड मर्चेंट की ओर से डाक से बयान भेजे गए। इसके बाद गोपनीय रिपोर्ट तैयार करके शासन को अगली कार्रवाई के लिए भेजी गई। डीएफओ आकांक्षा जैन ने बताया कि जांच में अवैध कटान के संबंध में मुख्य जिम्मेदारी निदेशक की पाई गई थी। केंद्र सरकार की अधिकारी होने की वजह से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। शासन से इस संबंध में उनके पास कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

ये पेड़ काटे गए
प्रोसोपिस (250), कंजी (128), नीम (119), कनेर (67), केसिया श्यामिया (44), शीशम (30), यूकेलिप्टस (27), जंगल जलेबी (21), चिलबिल (11), सिरस (7), बाटल ब्रश (4), गोल्ड मोहर (3), अर्रू (3), लसोढ़ा (3), छितवन (2), सुबबूल (2), गूलर (1)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें