फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा 2 महीने से झेल रही थी शोहदे की छेड़खानी, पुलिस के रवैये से तंग आकर आखिर चुन ली मौत

Sat, 30 Jun 2018 11:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
मृतक छात्रा के परिजन
बेटियों की सुरक्षा लिए सरकार चाहे जितने कड़े कानून बना ले लेकिन इंसान रूपी शैतान उन्हें अपना शिकार बना ही लेते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के कन्नौज में सामने आया है। यहां के ठठिया थानाक्षेत्र में शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।  
 
आगे की स्लाइड में पढेंः- पहले जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर किया गया...
 
विज्ञापन

2 of 3
मृतक छात्रा की मां
कन्नौज ठठिया थानाक्षेत्र के गांव माहसैंया की एक बीएससी की छात्रा बीते करीब दो माह से गांव के एक युवक के छेड़छाड़ से परेशान थी। इससे आहत होकर उसने कमरे में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर किया गया।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- क्या कह रहे हैं कन्नौज के एसपी....
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
एसपी कन्नौज केके राठौर
कानपुर में उपचार के दौरान मंगलवार को पीड़िता ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। ठठिया थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता से पूछताछ की गई है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर कन्नौज के एसपी केके राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें