जिला कारागार में बंद 50 बंदियों के आचरण में कोई सुधार नहीं
इटावा जिला कारागार के अंदर 50 अपराधी पुलिस पर भारी हैं। उन्हें तुरंत शिफ्ट करना अब जेल प्रशासन की लाचारी हो गई है।
इस समय जिला कारागार में बंदियों की 650 की क्षमता के सापेक्ष 1750 बंदी है। जिसमें दूसरे जिलों से आए 28 शातिर अपराधी भी शामिल हैं। दूसरे जिलों से आए ये अपराधी जिला कारागार में अपनी मनमानी करने व दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। इस कारण से जेल प्रशासन को उनकी गतिविधियों पर विशेष निगाह बरतनी पड़ रही है। कुछ बंदी तो बंदी रक्षकों के साथ अभद्रता और मारपीट करने पर भी उतारू हो जाते हैं। इस समय पचास बंदियों ने अपने आचरण में सुधार नहीं किया है। इस कारण से जेल प्रशासन ने उन्हें दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि जेल में क्षमता से अधिक बंदी है इसके अलावा दूसरे जिलों से आए 28 बंदी भी है। उन लोगों की गतिविधियां संदिग्ध हैं। उनमें सुधार न होने से दूसरे जेलों में शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।