फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को लगाया मौत का इंजेक्शन

Sun, 18 Dec 2016 08:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक मासूम की मौत का इल्ज़ाम एक डॉक्टर पर लगा है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते मासूम की मौत हुई है। बच्चे के मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर पुलिस में तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने बच्चे का शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कानपुर के उत्तरी पुरा निवासी आशुतोष शुक्ला जम्मू में बीएसएफ में तैनात हैं। एक माह पहले उनके घर बेटा जन्मा था। मां प्रज्ञा की पसंद पर नाम रखा गया 'शिवाय'। वह एक माह का हो चुका था। बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।

इलाज के लिए कल्याण पुर पनकी रोड स्थित डॉ अमित चावला बेबी ग्लो क्लीनिक ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद मां-बाप बच्चे को घर वापस ले आए। देर रात तकरीबन 1 बजे उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


रविवार को मां-बाप डॉक्टर की शिकायत करने थाने पहुंचे। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है जिसे धरती पर देवता कहा जाता है। 'डॉक्टर' आज विश्वास के काबिल नहीं रहे हैं। पिता आशुतोष का कहना है कि डॉक्टर को बच्चे की मौत पर जरा भी फर्क नहीं पड़ा है। 
विज्ञापन

उधर डॉक्टर अमित चावला की ओर से कोई बयान नहीं आया है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें