चित्रकूट के मानिकपुर मेें एक कस्बा ऐसा भी है जहां, सुबह पांच बजे ग्रामीण शराब के ठेके पर पहुंच जाते हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाकर ठेका खोल भी दिया जाता है। भीड़ इतनी हो जाती है कि लोगों को लाइन में लगकर सुबह-सुबह शराब लेनी पड़ती है।
सुबह-सुबह नजारा ऐसा हो जाता है कि लगता है कि पूरा कस्बा सुबह-सुबह नशे में हो जाता है। दरअसल, कई महीनों से कस्बे मेंं ऐसा हो रहा है। लगभग हर रोज कस्बे में सुबह पांच बजने खुलने वाली शराब की दुकानों में भीड़ लग जाती है।
यहां नियमों की खुले आम धज्जिया उड़ाई जा रही है। दुकान खोलने व बंद करने का कोई समय निर्धारित नहीं है। वहीं तय रेट से अधिक पर बिक्री भी की जा रही है। कस्बे में खुली कई दुकानें सुबह 5 बजे ही खुल जाती है जो रात के 12 बजे तक खुली रहती हैं। ऐसे में शराबियों का जमघट सुबह से ही शुरू हो जाता है।
रात के समय शराबी घरों के सामने आपस में मारपीट भी करते हैं। यही नहीं शराब की दुकानों से तय रेट से अधिक शराब खुले आम बेची जा रही है। उधर, आबकारी अधिकारी चतरसेन ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।