फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Sat, 28 Jan 2017 01:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार


हत्या में दो अन्य लोग भी थे शामिल,
गुड़गांव में हत्या कर शव फेंके जाने का पुलिस ने किया खुलासा 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिलौली गांव निवासी अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। अधेड़ की पत्नी ने प्रेमी और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया और गुड़गांव में शव को फेंका था। गुड़गांव पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। वहां से आए फोटो की पहचान भी परिजनों ने कर ली। परिजनों ने संपत्ति के लालच पति की हत्या कर शव फेंकने की बात कही है। कोतवाली में पति की हत्या में महिला उसके प्रेमी और एक सहयोगी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिलौली गांव निवासी बद्री (45) पुत्र परगवां ने बीते 25 जनवरी को अपने भाई देवनारायन की पत्नी रामकुमारी उर्फ बतसिया के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने रामकुमारी और उसके प्रेमी श्यामसिंह (रामकुमारी के मौसा का भाई) से पूछताछ की तो महिला ने पति की मौत जहर से होने की बात कबूली और कहा कि वह उसका अंतिम संस्कार कर चुकी है। रामकुमारी पांच शादीशुदा लड़कियों समेत सात बच्चों की मां है।

पुलिस ने पूछताछ के बाद मोबाइल के सहारे गुड़गांव पुलिस से संपर्क किया। जिसमें वहां की पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद होने की पुष्टि कर कुछ फोटो भेजे। बताया कि एक अज्ञात शव नौ जनवरी को बरामद किया गया है। कोतवाल अनिल सिंह ने शव के फोटो को देवनारायन की पुत्री अर्चना, मां और भाई सहित अन्य परिजनों को दिखाया। जिसे देवनारायन के रूप में पुष्टि कर ली।
विज्ञापन


सीओ आरएन सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया कि वह पुलिस को गुड़गांव भेज रहे हैं। उनके साथ उसके परिजन भी जाएं और गुडगांव पुलिस द्वारा बरामद किए गए देवनारायन के कपड़े व अभिलेखीय साक्ष्य व पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर आएंगे। इधर, मौदहा कोतवाली पुलिस ने श्यामसिंह, रामकुमारी, भूरा व आशाराम निवासी लिलवाही थाना कबरई को नामित किया गया है। तहरीर में कहा कि गुड़गांव में हत्या के बाद दो अन्य लोग उसके साथ सिलौली गांव आए थे। बताया कि बद्री की हत्या कैसे हुइ  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें