फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को अप्राकृतिक सेक्स की आदत, ससुर करता है रेप का प्रयास

Sun, 11 Dec 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पति और ससुर की हरकतों में ससुराल के अन्य लोगों ने भी साथ दिया
विज्ञापन
कानपुर की एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक सेक्स करने और ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

बर्रा-4 निवासी महिला के मुताबिक तीन साल पहले उसकी शादी कृष्णा नगर लखनऊ के रामकृष्ण शर्मा से हुई थी। शादी के चार दिन बाद ही ससुरालीजनों ने पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मायके पक्ष ने असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के बावजूद पति ने कई बार अप्राकृतिक सेक्स किया, उसे इसकी आदत भी है और ससुर ने कई बार रेप का प्रयास किया। इतना ही पति ने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का पत्नी पर दबाव बनाया। इसके विरोध पर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई। इसके बाद ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला के मुताबिक पति और ससुर की हरकतों में ससुराल के अन्य लोगों ने भी साथ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें