फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला जिसे भगवान समझकर पूज रही थी वो दरअसल ‘शैतान’ था, पूरे गांव में सनसनी

Sat, 27 May 2017 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वट सावित्री व्रत पूजा के दिन पति ने पत्नी को दो हिस्सों में काट डाला
विज्ञापन
पति की लंबी उम्र और उसकी सलामती की कामना कर रही उर्मिला को क्या पता थी कि वो जिसे अपना भगवान समझकर पूज रही है दरफसल वह ‘इंसान’ नहीं ‘शैतान’ है। घर पर वट सावित्री व्रत पूजा की तैयारी हो चुकी थी। दुल्हन की तरह सज संवर कर उर्मिला अपने घर से निकलने ही वाली थी कि उसका पति वीरेंद्र किसी बात पर गुस्सा हो गया। गुस्से से आग बबूला हो चुके वीरेन्द्र ने अपनी पत्नी के साथ वो कर दिया जिसने पूरे गांव को हिला दिया। अवैध सम्बंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से दो हिस्सों में काटकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है।   
विज्ञापन


फतेहपुर  खागा कोतवाली के हरिहरपुर मजरे सावंत गांव निवासी शीतल प्रसाद की बेटी उर्मिला (36)  की शादी 2002 में हथगाम थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर रेकउहा के निवासी वीरेंद्र पाल पुत्र देशराज से हुई थी। वीरेंद्र पाल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वह विधानसभा के चुनाव में मतदान के लिए 23 फरवरी को गांव आया था। करीब 2 महीने पहले उर्मिला अपने मायके चचेरी बहन की शादी में चली गयी थी। वट सावित्री वृत (बरगदाही) की पूजा करने उर्मिला बुधवार की शाम अपने भाई गोविन्द के साथ ससुराल लौटी थी। गोविन्द ने जानकारी दी कि बहनोई और बहन के बीच किसी बात को लेकर शाम को विवाद हो गया था।  किसी तरह बहनोई को शांत करने के बाद वह गांव वापस आ गया था।
Trending Videos

उर्मिला की गर्दन धड़ से अलग कर दी और फरार हो गया

रोते बिलखते मृतक उर्मिला के परिजन
ग्रामीणों ने बताया की उर्मिला सुबह से ही पूजापाठ की तैयारी में लगी थी। तभी दंपति के बीच में फिर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर विरेंद्र ने पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी और फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर एसएचओ चंद्रभान सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उर्मिला की लाश को दो टुकड़ो में बरामद किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लाश के पास से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
 
विज्ञापन

पिता बोला बेटे ने बहू के चरित्र पर आरोप लगाए

थाने में उर्मिला की बेटी स्नेहा और सास चंद्रकली, गांव में घटनास्थल के बाहर लगी भीड़।
पुलिस की पूछताछ में पिता देशराज ने बताया की मुंबई से लौटते वक्त वीरेंद्र बहू से बात करना चाह रहा था लेकिन बात न हो सकी थी।  बेटे ने बहू को घर में मोबइल पर बातचीत करते हुए देखा था। उस बात से वह भड़क उठा था। उसने बहू के चरित्र पर आरोप लगाए । इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। देशराज ने बताया की बेटे ने गुरूवार को उन्हें भी घर से बाहर कर दिया था। वह पत्नी चंद्रकली और पौत्री स्नेहा के साथ बेटी के घर जा रहे थे। रास्ते में ही उन्हें बहू की हत्या की खबर मिली।  एसएचओ ने बताया की मृतका के भाई  के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने ली गयी।शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। हत्या दंपत्ति के आपसी विवाद के चलते हुई है। विवाद की कारणों की जांच की जा रही है।  आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सही वजह मालूम हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें