फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या, दहेज के विवाद में पांच माह से मायके में रह रही थी महिला, पति फरार

Thu, 05 Dec 2019 04:25 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में पत्नी की निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया में मायके में रह रही पत्नी की चाकू से गर्दन रेतकर पति ने हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुड़री निवासी नीरू का पत्नी संगीता (24) से दहेज के लिए विवाद चल रहा था। संगीता पिछले 5 महीनों से अपने मायके बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया में रह रही थी।

बुधवार रात नीरू अपनी ससुराल मवैया पहुंचा और यहां रात में रुक गया। रात में ही उसने अपनी पत्नी संगीता से घर चलने को कहा। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और नीरू ने अपनी पत्नी संगीता का गला चाकू से रेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक दहेज की मांग के चलते विवाद था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें