ऐसे बिछाया गया खाकी का जाल
इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया था। पुलिस टीम लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच, 12/13 नवंबर की रात्रि में मुखबिर की सटीक सूचना मिली कि दीपावली की रात लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हरियावां से पोखरी तिराहे की तरफ आ रहे हैं।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नयागांव मोड़ पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, तो वे हड़बड़ा कर भागने लगे। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वहीं दबोच लिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य बदमाश भागने लगा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
ये सामान हुआ बरामद
आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त विजेंद्र (20) पुत्र भभूति निवासी रिक्खापुरवा, थाना कोतवाली देहात के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शोभित पुत्र वीरेंद्र, अंकुल पुत्र ओमप्रकाश और गंगे पुत्र सुरेंद्र शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 1,45,730 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।