यूपी के उन्नाव जिले में घर से शौच के लिए निकली लड़की की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। दो घंटे तक वापस न लौटने पर घर वालों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चों ने गांव के बाहर बाग में शव पड़ा होने की सूचना दी। एसपी, सीओ और एसओ के अलावा फील्ड यूनिट ने भी घटना स्थल की जांच की। हत्यारे कौन थे इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में सर्विलांस की भी मदद ले रही है।