फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाे महीने से थाने के चक्कर लगा रही है गैंगरेप पीड़िता, नहीं दर्ज हाे रही है रिपोर्ट

Tue, 08 May 2018 07:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में दो माह पूर्व महिला के साथ एक रिश्तेेदार ने साथी के साथ मिलकर गैंगरेप किया था, लेकिन अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई करें नहीं तो मुख्यमंत्री आवास पर भूख हड़ताल की जाएगी। 

 

मुस्करा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शिकायती पत्र में बताया कि पिछली छह मार्च की रात करीब नौ बजे उसका जालौन निवासी रिश्तेदार अपने झारखंड निवासी साथी के साथ बाइक से उसके घर आए। बताया कि रात में भोजन करने के बाद दोनों ने उसे नशीला पदार्थ मिला प्रसाद खिला दिया।

 

इसके बाद दोनों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर उसकी साली ने रिश्तेदार को पकड़ कर विरोध किया। इस पर उसने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया। फिर दोनों ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और रात में भी भाग गए थे। पीड़ित ने बताया कि घटना के तहरीर मुस्करा थाने में दी। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें