यूपी के हमीरपुर में राठ कस्बे के एक स्थान पर जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर जुआरियों ने हमला बोल दिया। मौके से छह जुआरियों का पकड़ लिया। कोतवाली के एसआई नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे दीवानपुरा निवासी बब्लू के खाली प्लाट में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा।
पुलिस ने मौके से सुरेश कुशवाहा पुत्र रघुनाथ निवासी पठानपुरा, राजेंद्र पुत्र हरीराम अहिरवार निवासी फरसौलियाना, रामबाबू पुत्र तुलाराम कुशवाहा निवासी दीवानपुरा, कुलदीप पुत्र गयाप्रसाद निवासी जुलहेटी और गुलाब नगर निवासी अन्नू पुत्र शिवनंदन, पुष्पेंद्र पुत्र शिवनंदन को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके फड़ से छह हजार और तलाशी में 510 रुपये मिले। एसआई ने बताया कि जुआ पकड़ने के दौरान जुआरियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था।